Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी, एसपी ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 3, 2024 Tags: , , , , , ,

-मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान-डीसी
-चुनाव के दौरान बनाए रखें भाईचारा-एसपी

BOL PANIPAT : 3 मई- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और इनमें मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने किला स्थित सब डिवीजन वाटर वर्क्स , किला स्थित एसडीओ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय, सेक्टर 12 स्थित सामुदायिक केंद्र और प्राइमरी स्कूल के बूथ, खादी आश्रम, शिवाजी स्टेडियम, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में बनाए गए बूथ और लाल बत्ती चौक के पास स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मॉडल संस्कृति स्कूल में उन्होंने मिड डे मील को भी चेक किया और कहा कि इसमें साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें।        

  जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने लोगों से अपील की कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। चुनाव को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिये। हर पात्र व्यक्ति को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करना चाहिये। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी, फर्नीचर, प्रवेश व निकास द्वार जैसी मूलभूत सुविधाओं को जांचा।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण व भय मुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस द्वारा समय रहते पूरी तैयारियां कर ली गई है। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी थाना प्रबंधंक व चौकी इंचार्जों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए है।
उन्होंने लोगों से चुनाव के दौरान जिला में भाईचारा बनाये रखने की भी अपील की। साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब आदि बेचने अथवा अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा हो तो फौरन उसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान डीएसपी सुरेश कुमार सैनी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहें।

Comments