Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 13, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT- शुक्रवार 13 मार्च, आर्य कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ): रोजगार और आर्थिक विकास के लिए वरदान या खतरा” विषय पर एक अंतर-विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से बदलाव ला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों को समझें, उनका सकारात्मक उपयोग करें और बदलते समय के साथ स्वयं को तैयार रखें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक का उपयोग सदैव मानव कल्याण और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
प्रतियोगिता को दो मुख्य टीमों—’पक्ष’और ‘विपक्ष’ में विभाजित किया गया था। दोनों ही टीमों के प्रतिभागियों ने एआई के बढ़ते प्रभाव और इसके आर्थिक परिणामों पर गहरा मंथन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम और मुख्य विजेता इस प्रकार रहे:
सर्वश्रेष्ठ वक्ता विषय के पक्ष में गुंजन एम.कॉम अंतिम वर्ष, वहीं विपक्ष में ध्रुव बीसीए द्वितीय वर्ष।
सर्वश्रेष्ठ लीडर विषय के पक्ष में, खुशवंत एम.ए अर्थ शास्त्र प्रथम वर्ष, वहीं विपक्ष में बीए अर्थ शास्त्र ऑनर्स प्रथम वर्ष की रूबी रही।
सक्रिय प्रतिभागी विषय के पक्ष में बीए अर्थ शास्त्र ऑनर्स द्वितीय वर्ष की सानिया, और विषय के विपक्ष में एम.ए अर्थ शास्त्र प्रथम वर्ष की दिव्या रही।
सांत्वना पुरस्कार के लिए विषय के पक्ष में  एम.ए अर्थ शास्त्र प्रथम वर्ष की अनु शर्मा, व विषय के विपक्ष में बीए अर्थ शास्त्र ऑनर्स प्रथम वर्ष की कनुप्रिया ने हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रजनी शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि एआई जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा करना आज के समय की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों की वैचारिक क्षमता और प्रस्तुतीकरण की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments