Sunday, August 16, 2026
Newspaper and Magzine


सक्षम कार्ड स्कोर को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 9, 2023 Tags: , , , ,

जिला को प्रथम पायदान पर लाने के लिए गम्भीरता से करें प्रयास: उपायुक्त

BOL PANIPAT , 9 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल पर कांफ्रेंस हॉल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सक्षम कार्ड स्कोर को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस सत्र में जिला को सक्षम कार्ड स्कोर में प्रथम पायदान पर लाने के लिए गम्भीरता से प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि बीते वर्ष पानीपत जिला प्रदेश भर में सक्षम कार्ड स्कोर में दूसरे पायदान पर आया था, जिसको लेकर अबकी बार प्रथम स्थान के लिए सभी अध्यापक व विद्यार्थी सकारात्मक दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि सक्षम कार्ड स्कोर योजना को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में मार्च माह में ई-विद्यालय, अध्यापक कॉम्पलियंस, ई-मेंटोरयिंग, मेगा सर्वे व सैट आदि के आधार पर विभाग द्वारा सर्वे उपरान्त नम्बर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व सम्बंधित अधिकारी उक्त सर्वे में अपनाई जाने वाली प्रणाली को ध्यान में रखते हुए गम्भीरता से कार्य करें, ताकि पानीपत जिला अबकी बार प्रथम स्थान पर आ सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ब्रिज मोहन, डीपीसी सरोज बाल्यान सहित सभी सम्बंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments