Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने रबी की फसलों की खरीद को लेकर मण्डियों में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 मार्च। एक अप्रैल से होने वाली रबी की फसलों की खरीद को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मण्डियों में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार पानीपत और बाबरपुर खरीद केन्द्र, समालखा एसडीएम बापौली और समालखा खरीद केन्द्र, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल नौल्था और इसराना, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह अहर और छिछड़ाना, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी बबैल और सनौली एवं निगम के अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र पाल मलिक उरलाना कलां और मडलौडा खरीद केन्द्र के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए हैं। सभी अधिकारी मण्डियों में हर रोज फसल की खरीद को सरल बनाने के लिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करेंगे। यही नहीं वाहनों के आवागमन और फसलों की खरीद करवाना भी सुनिश्चित करेंगे।

Comments