Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


हड़ताल के ग्यारहवें दिन यमुना तलहटी के गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाना वितरित किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 15, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में ग्यारहवें दिन सभी विभागों के लगभग 400 लिपिक कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे की समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है
। इस मौके पर CAWS के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग( लिपिक का वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीति के कारण हम लोग हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं। इसके साथ-साथ आज क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी टीम पानीपत द्वारा यमुना तलहटी के गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के तौर पर खाना वितरित किया गया यदि हरियाणा सरकार आज हमारी मांग मान लेती है तो हम अपनी हड़ताल आज ही समाप्त कर देंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव अरविंद शर्मा सुनीलदत्त , रवि कौशिक , दीपक, रोमित, मनोज प्रवीण राहुल कृष्ण भरत नांदल आदि मौजूद रहे।

Comments