Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


ज़िला भाजपाध्यक्ष ने रंग गुलाल उड़ा मनाया जीत का जश्न

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 10, 2022 Tags: , , , , , ,

चार राज्यों में मिले बहुमत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ज़िला भाजपा किसान मोर्चा ने टोल प्लाजा पर ढोल नगाड़े बजा मनाया जीत का जश्न

जनता ने एक बार फिर मोदी योगी के नेतृत्व पर जताया भरोसा- अर्चना

जातिवाद,सम्प्रदाय वाद को छोड़ जनता ने स्वीकारा भाजपा का राष्ट्रवाद व विकास वाद- अर्चना

BOL PANIPAT : 10 मार्च , चार राज्यों के चुनाव में मिले बहुमत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व उल्लास से खुशी का जश्न मनाया गया ।
ज़िला भाजपा अध्यक्ष के हुड्डा स्तिथ कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। ढोल की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता झूम झूम कर नाचे ।खूब गुलाल उड़ाया मानो आज ही उनकी होली आ गई हो साथ ही पटाखे चलाये गए मानो होली दिवाली इक्कठी आ गयी हो। एक दूसरे का मिठाई खिला मुह मीठा करवाया गया।

जश्न में शामिल जन समूह को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना ने कहा कि देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखते है। उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा को बहुमत मिलना ये बताता है कि उत्तरप्रदेश की जनता योगी के नेतृत्व को स्वीकार किया है।

डॉ अर्चना ने कहा कि भाजपा की अंत्योदय की अवधारणा पर जनता अपना भरोसा रखती। उत्तर प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए डबल इंजन की सरकार ने जो काम किये जनता उस पर मोहर मार गई। आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक बिना भेद भाव के पहुंचने ने योगी सफल रहे। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कालेज बनवाना, हवाई अड्डे बनवाना, कोरोना काल मे गरीब व्यक्ति के चुहलें की चिंता करना । साथ ही कानून व्यवस्था दरुस्त करना इन सबको जनता ने अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने आगे कहा चारों राज्यो ने प्रधानमंत्री मोदी जी दुवारा सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से छुटकारा दिलाने, राम मंदिर मुद्दा हल करवाने व धारा 370 तोड़ने के फैसले पर मुहर लगाई।

उन्होंने कहा साथ ही मोदी जी के आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए उठाए कदमो का समर्थन किया ।जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, डायरेक्टर बेनिफिट से भरष्टाचार पर कड़ा प्रहार, कोरोनो काल मे गरीबों को मुफ्त राशन देने व फ्री कोरोना वेक्सीन पर भी चरों राज्यों की जनता फैसला सुना दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बधाई दी।

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओ का आह्वान किया है कि इसी जश्न को2024 के चुनाव के बाद दोहराना है अब पुन केंद्र में राष्ट्रवादी सरकार बंनाने के लिए अभी जुट जाए ताकि मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा विश्व मे बढ़ाई है उसको आगे भी चार चांद लगते रहे।

ज़िला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर लंगर लगा व एक दूसरे को गुलाल लगा जश्न मनाया। इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर दहिया ने कहा कि मोदी जी ने किसान के हित मे साइल हेल्थ कार्ड व किसान सम्मान निधि पर चार राज्यो की जनता ने एक बार विश्वास का ठप्पा लगा दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बधाई दी।
इस मोके पर मुख्य रूप से रविन्द्र भाटिया,कृष्ण छोकर,महावीर सिंह,बलविंदर आर्य,काजल गोस्वामी,अनिता चावला,सुनील परधाना,सुनीता गोयल, राजिंदर भडढ़, प्रीतम गुर्ज्जर, हरीश कटारिया,विजय शर्मा,बलवान शर्मा,सुनील कंसल,दीनदयाल खुंगर,इंदु कुकरेजा,रेणु धीमान,निशा सिंह,विशाल गोस्वामी, पंकज शर्मा, शामिल रहे।

Comments