जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे मंगलवार को चुनाव नोडल अफसरों के साथ बैठक.
BOL PANIPAT , 18 मार्च। जिला निर्वाचन कार्यालय तहसीलदार (चुनाव) सुदेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक कराने को लेकर जिला प्रशासन सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर चुका है।
उन्होंने बताया कि किन-किन अधिकारियों की चुनाव में क्या जिम्मेदारी रहेगी इस पर मंगलवार को 11.30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया सभी नोडल अधिकारियों को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में बैठक कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत करायेंगे।

Comments