जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न. लंबित मामलों पर हुई सुनवाई.
BOL PANIPAT , 17 जून। जिला स्तरीय कमेटी (अंडर पंजाब लैंड इंप्रूवमेंट स्कीम) के तहत मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में कृषि विभाग और सॉयल कंजर्वेशन विभाग की बैठक उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व जमीन से संबंधित मामलों का निपटान किया। बैठक में लंबित मामलों पर सुनवाई हुई।
कमेटी की बैठक में आए दो मामलों में किसान के खेत में पाइप लाइन दबाने से मना करने पर उस मामले को सुलझाया गया व इसी संबंध में दूसरे मामले में शिकायतकर्ता द्वारा उपस्थिति न होने की स्थिति में फैसला सुनाया गया। इस मौके पर कृषि विभाग अधिकारी नेहा, वन्य रेंज अधिकारी जय किशन व कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments