Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


जिला अध्यक्ष भाजपा डा अर्चना गुप्ता ने प्राप्त की शहीदों के घर से माटी

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 18, 2023 Tags: , , , ,

बोल पानीपत : समालखा 18 अगस्त, आज भारत पूरे गर्व के साथ सिर ऊंचा किए खडा है ये सब हमारे शहीदों की शहादत के कारण है।
अपनी जान न्योछावर  करके देश को सुरक्षित करने वाले शहीदों का ऋण वास्तव में कभी भी चुकता नही किया जा सकता है परंतु उनके सपनों का देश बनाने में अपना योगदान देकर हम उनके प्रति सम्मान , आदर प्रकट कर सकते है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर शुरू हुए  अभियान मेरी माटी मेरा देश के तहत गांव किवाना के 1965  के युद्ध में शहीद हुए रतन सिंह धीमान तथा 1965 के युद्ध में ही शहादत प्राप्त  गांव डिकाडला के शहीद सूबे सिंह के घर से मिट्टी प्राप्त करने के बाद अपने उद्बोधन में कहे।
डा अर्चना एक अपील भी की कि हम शहीदों की शहादत की कहानियां अपने बच्चों को जरूर सुनाए ताकि उन में  देश प्रेम तथा देश भक्ति का संचार होता रहे। 
डा अर्चना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों की याद में पार्क बना कृतज्ञ राष्ट्र की और से शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि दी।
जो भी व्यक्ति उस पार्क जाएगा उसे शहीदों के बलिदानों  की याद आयेगी। डा अर्चना गुप्त ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किया नमन।
डा अर्चना गुप्ता ने शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर ,माल्यार्पण कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मान्नित।

इस अवसर मुख्य रूप से  जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा तथा मंजीत डिकाडला, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव कुमार शर्मा,अनिल शर्मा, पीताम्बर रावल तथा जयबीर राजपाल आदि मौजूद रहे।

Comments