दिव्य स्पेशल स्कूल के बच्चों ने गोयनकंस के साथ मनाई पिकनिक
BOL PANIPAT : जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में दिव्य स्पेशल स्कूल के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया । गोयनकंस ने उनको तिलक लगाकर और फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया, उनके साथ फोटो खिंचवाई तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई । बच्चों को जलपान करा खेल के मैदान, म्यूजिक रूम, डांस रूम, ले जाया गया । बच्चों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, पिलो पासिंग खेल खेले और नाच-गाना किया व इनाम भी जीते । गोयनकंस और दिव्या बच्चों ने आपस में खूब सहयोग भावना दिखाई बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ खाना खाया खूब मस्ती की जिसमें गोयनकंस ने खूब साथ दिया ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भगवान से सब बच्चों के लिए प्रार्थना कर उनको स्टेशनरी का सामान वितरित किया डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने चेयरमैन जी के इस कार्य की सराहना करते हुए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया इस से दिव्य बच्चे व उनके अध्यापक बड़े खुश नजर आए, उन्होंने बच्चों केउज्जवल भविष्य की कामना की और गोयनकंस को भी संदेश दिया कि हमेंअपने स्वास्थ्य की कदर करनी चाहिए ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी. ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन अध्यापकगण और विद्यार्थीगण भी मौजूद रहे ।

Comments