Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


डीएलएसए पैनल अधिवक्ताओं की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, जन-जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 28, 2026 Tags: , , , , ,

विधिक सहायता और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं पैनल अधिवक्ता: सचिव डीएलएसए

BOL PANIPAT : 28 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पैनल अधिवक्ताओं की बैठक सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, डीएलएसए, पानीपत वर्षा शर्मा के कक्ष में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करना था।
बैठक के दौरान हालसा/नाल्सा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिलेभर में पौधारोपण गतिविधियों में पैनल अधिवक्ताओं के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई। साथ ही अधिवक्ताओं को संबंधित सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मासिक अभियान “स्वस्थ बच्चा, सशक्त राष्ट्र – कुपोषण उन्मूलन” को सक्रिय रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

डीएलएसए सचिव ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, विधिक सहायता शिविर लगाने, गतिविधियों की समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, पेशेवर आचरण बनाए रखने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष (एचडब्ल्यूसी) के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच, 2025 सहित नाल्सा/हैल्सा की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जागरूकता फैलाने के महत्व पर भी बल दिया।
उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा आमजन के हित में मध्यस्थता और विधिक सहायता संबंधी पहलों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में न्याय तक पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अधिक समर्पण और समन्वित प्रयासों के आह्वान के साथ हुआ।

Comments


Leave a Reply