Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


योग करे निरोग: नीलमा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 1, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 1 दिसंबर। जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग विषय विशेषज्ञ नीलिमा ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, लंबी श्वास तथा अनुलोम–विलोम योग की विस्तृत ट्रेनिंग दी।

नीलिमा ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 8 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक सचिवालय सभागार में चलेगा। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ तनाव दूर करता है, बल्कि कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी बेहद कारगर है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को स्ट्रेस फ्री करना और योग के महत्व से अवगत कराना है। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों ने शामिल होकर योगाभ्यास का लाभ उठाया।

Comments