सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाएं पात्र महिलाएं: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
-प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पित
BOL PANIPAT , 27 अक्टूबर। हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पित है। महिलाओं के उत्थान को लेकर सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करते हुए उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण जरूर करवाएं।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र का बिना भेदभाव के समान रूप से विकास को लेकर संकल्पित है। सरकार विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं लागू की हुई हैं। इनमें से हाल ही में शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से पात्र महिलाओं को नवंबर माह से प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विधायक ने बताया कि प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वयं सहायता समूहों की 2.77 लाख से अधिक महिलाओं की पहचान लखपति दीदी बनाने के लिए की जा चुकी है। महिला उद्यमिता और आर्थिक स्वतंत्रता के उद्देश्य से 18 दिसम्बर, 2024 को पानीपत से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीमा सखी योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत चयनित महिला एजेंट को स्टाइफंड के तौर पारिश्रमिक दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी तरह लाडो सखी योजना बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान को गति देने के लिए शुरू की गई है। वहीं राज्य की सभी महिला सरपंचों को उनके गांव का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का निर्णय भी लिया गया है। इनके अलावा भी सरकार ने अनेक योजनाएं लागू कर रखी हैं जो कि महिलाओं के उत्थान में काफी कारगर साबित हो रही हैं।

Comments