समाधान शिविर में अधिकारी समस्या के हल को ढूंढने में दिखाए व्यक्तिगत रुचि : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।
-दिव्यांग से लेकर वृद्ध व महिलाएं अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए पहुंच रहे समाधान शिविर में
-समाधान शिविर में 273 शिकायतकर्ताओं ने दी अर्जी, 56 का मौके पर हुआ समाधान।
-समस्याओं का समाधान करने के लिए 64 विभागाध्यक्ष, 12 क्रीड विभाग कर्मचारी और 14 सीईए ब्रांच वन के कर्मचारी कर रहे दो घण्टे शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर तल्लीनता से कार्य
BOL PANIPAT , 27 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर शिकायतकर्ताओं के लिए संजीवनी का कार्य कर रहे है। शिविर में पहुंचने वाले ज्यादातर शिकायतकर्ता शिकायत के निर्वारण के बाद प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए इन समाधान शिविरों को ओर गति प्रदान करने का आग्रह करते है। देखने लायक बात यह है कि समाधान शिविर में पूरे प्रशासन का जोर आम नागरिक की समस्याओं के निदान के इर्द गिर्द नजर आता है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया पूरे हौंसले के साथ आम नागरिक की समस्याओं को सुनते व समाधान का प्रयास करते है। उपायुक्त कहते है कि समाधान में थोड़ी सी देरी हो सकती है लेकिन समाधान न हो यह असंभव है।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायत का निदान उनकी प्राथमिकता है। इसका असर धरातल पर दिखाई दे रहा है। लोग अपनी समस्याओं को लेकर जब जिला सचिवालय में पहुंचते हैं उनके चेहरे पर खुशी जरूर दिखाई पड़ती है। उनकी समस्या का समाधान अधिकारियों के सहयोग से तत्काल हो रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में 64 विभागाध्यक्ष, 12 क्रीड विभाग के कर्मचारी, 14 सीईए ब्रांच वन के कर्मचारी, दो घण्टे की अवधि में शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर तलीनता से कार्य करते है। शिकायतकर्ताओं का प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि सभागार में लंबी लंबी दो लाइनें शिकायतकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए बनायी जाती है। इसमें दिव्यांग से लेकर वृद्घ व महिलाएं अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती है। पुलिस विभाग के अधिकारी कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए सभागार में मौजूद रहते है। उपायुक्त ने अब समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को ओर गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए है।
उपायुक्त कहते है कि समाधान शिविरों के प्रति लोगों का विश्वास इस कदर मजबूत हो रहा है कि अब शिकायतकर्ता सार्वजनिक मांगों को लेकर भी शिविर में दस्तक देने लग गए है। हांलाकि इस समाधान शिविर का उद्देश्य फैमली आईडी, प्रोपटी आईडी, आधारकार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान करना था। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग नलियां, गलियां, सलाई सैन्टर बनवाने, गांव में पानी की व्यवस्था व अन्य बड़ी समस्याओ का निदान कराने को लेकर प्रशासन के समक्ष पहुंच रहे है।
समाधान शिविर में संदीप वासी नारा ने कन्डक्टर लाईसैन्स में जन्म तिथि ठीक कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया इस पर उपायुक्त ने जीएम रोडवेज समस्या के समाधान को लेकर शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। रामकुमार वासी सनौली रोड प्रोप्टी आईडी में मोबाइल नम्बर डलवाने का आग्रह किया। एक अन्य शिकायत ने परसराम वासी हरि सिंह कॉलोनी नूरवाला ने प्रधानमंत्री परिवार आवास योजना का लाभ देने का आग्रह किया।
शिकायतकर्ता ऋषि ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को दोबारा शुरू करवाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मेरी ग्यारह किस्ते आने के बाद किसान निधि बंद है। इसे पुन: प्रारंभ किया जाएं। एक अन्य महिला ने लाडली पैंशन शुरू करवाने की प्रशासन से गुहार लगाई। मुकेश वासी ऊझा ने महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत सौ सौ गज के प्लाट पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। गांव न्यू बोहली ग्राम पंचायत द्वारा शिवरेज लाइन को चालू कराने, सरकारी स्कूल को आठंवी से दसवी तक करने, पीने की पाइप लाइन को दोबारा बिछाने व कई अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त से प्रार्थना की।
एक अन्य शिकायतकर्ता तीर्थराज मनी ने अविवाहित पैंशन बनवाने के लिए उपायुक्त से प्रार्थना की। शिकायतकर्ता कोमल वासी सैनी कॉलोनी ने अपने पति के खिलाफ उनके द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर को निरस्त करने की गुहार पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत शिकायत की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया, रोजगार कार्यालय अधिकारी रीतू चहल, कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम के अलावा जीएम रोडवेज व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments