Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नि:शुल्क दवा वितरण पर जोर, हर बच्चे तक पहुंचेगी कृमि मुक्ति की गोली: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at April 13, 2026 Tags: , , , , , ,

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से सीधा जुड़ा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को लेकर सख्त निर्देश, 21 अप्रैल को चलेगा विशेष अभियान

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशासन तैयार, उपायुक्त ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

विभागों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

BOL PANIPAT , 13 अप्रैल। जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह अभियान 21 अप्रैल  को आयोजित होगा, जबकि 5 मई को अनुवर्ती दिवस रखा गया है। बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    उपायुक्त  डॉ .दहिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को नि:शुल्क कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजोल) उपलब्ध कराई जाएगी और इसका वितरण पूरी पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से सीधा जुड़ा हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि दवाइयों का समय पर और सही तरीके से वितरण हो तथा अधिकतम लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचे।

उपायुक्त ने विशेष रूप से विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और शहरी क्षेत्रों में बनाए जाने वाले शिविरों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि दवा वितरण के दौरान स्वच्छ पेयजल, आवश्यक सामग्री और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

    सीएमओ विजय मलिक ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, रक्ताल्पता और पढ़ाई में कमी का प्रमुख कारण बनता है। ऐसे में यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को प्रशिक्षण, जन-जागरूकता और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए डिजिटल माध्यमों, सामाजिक मंचों, जागरूकता रैलियों और स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाएं और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें। इस अभियान के संबंध में निगम शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रहेगी। बस स्टैंड पर  क्लिपिंग के माध्यम से भी प्रचार करने के उपायुक्त ने निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, डीईओ राकेश बूरा, सीएमओ विजय मलिक के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply