श्री दुर्गा पूजा एवं विसर्जन महोत्सव का समापन
BOL PANIPAT : 04 अक्तूबर श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनिधाम द्वारा द्वितीय श्री दुर्गा पूजा एवं विसर्जन महोत्सव का समापन विशाल शोभायात्रा के साथ माँ दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में शिव ताण्डव, श्री राधाकृष्ण, माँ काली व शिव की अघोरियों की पूजा की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।
वार्ड 1 घेर अराईयां स्थित श्री शिव मन्दिर व शनि धाम में नौ दिवसीय द्वितीय श्री दुर्गा पूजन व विसर्जन महोत्सव का समापन हवन व शोभायात्रा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर अवनीत कौर व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र रेवड़ी ने माँ दुर्गा का विधिवत पूजन किया। इस मौके पर नगर निगम की महापौर अवनीत कौर ने शिव मन्दिर सभा द्वारा पानीपत नगर में माँ दुर्गा विसर्जन उत्सव को मनाने को लेकर खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने शिव मन्दिर सभा को और अधिक सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र रेवड़ी ने माँ दुर्गा की पूजा के पश्चात माँ का आशीर्वाद लिया और उन्होंने कहा कि मन्दिर सभा द्वारा पूरे पानीपत में दुर्गा पूजन समारोह मनाना बड़े ही हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि मन्दिर सभा द्वारा माँ दुर्गा के समारोह में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने तन-मन-धन से मंदिर सभा को हर संभव सहयोग देने का वायदा किया। और अगले वर्ष इस समारोह को और भव्य विशाल तरीके से मनाने के लिए प्रेरित किया। मन्दिर सभा के प्रधान संजीव गुगलानी उपप्रधान रोहित ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजकुमार हंस एवं अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथियों अवनीत कौर, सुरेन्द्र रेवड़ी, भगत किशन लाल को दोशाला व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने शोभायात्रा को हनुमान जी का ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा की अगुवाई हनुमान स्वरूप अपने अनूठे नृत्य के साथ कर रहे थे। शोभायात्रा में शिव ताण्डव व अघौरियों द्वारा शिव की पूजा मुँह से आग के शौले निकालकर करते हुए झाांकी आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अलावा श्रीराधा कृष्ण के स्वरूप भी ‘मैं तां जोगण बण गई हाँ’ भजन पर थिरकते रहे। इसके अलावा माँ काली और शिव की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। सायं 6.15 बजे असंध रोड नहर पर माँ दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया और लोगों में मोबाईल में वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। इस अवसर पर राजकुमार हंस,भगत किशन लाल वधवा, चिन्टू शर्मा, चरणजीत वधवा, हिमांशु, राहुल गुप्ता, अजीत गुप्ता, पवन मुंजाल, राजू मुंजाल, मास्टर शिव कुमार समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments