Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता : चाहत राठी प्रथम स्थान पर रही.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता करवाई जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति रहा। इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा  महाविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वागीण विकास करने में विश्वास रखता है। विद्यार्थी पब्लिक स्पीकिंग स्किल की कमी की वजह से अपनी प्रतिभा को बाहर नहीं निकाल पाते हैं इसलिए हम समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाते रहते हैं ताकि विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच मिल सके जिसमें वह रुचि अनुसार अपनी प्रतियोगिता को बाहर निकाल सके। इसी अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि हमें विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता करवाई जिसका उद्देश्य यह है कि हर विद्यार्थी को यह दृढ़ निश्चय कर लेना चाहिए कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें ताकि जब वह अपनी पढ़ाई पूरी कर ले उनमें आत्मविश्वास एवं मनोबल की कमी ना हो। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सह संयोजक प्रो.अजय पाल सिंह एवं प्रो. माधवी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता को करवाने में प्रो. निशा , प्रो.  मनीत कौर एवं प्रो. सुखजिंदर ने अहम भूमिका निभाई।  निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. करुणा एवं प्रो निशा ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाहत राठी, आई. बी. पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय स्थान वंदना रानी, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, हिसार एवं तृतीय स्थान कृष अरोड़ा, आई.बी.पीजी कॉलेज पानीपत ने ग्रहण किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो राजेश बाला, प्रो रूहानी शर्मा, प्रो  रीना आदि मौजूद रहे।

Comments