देश व प्रदेश का हर परिवार व नागरिक सरकार की योजनाओं का उठा रहा है लाभ: प्रमोद विज
-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 4, 7 व वार्ड 19, 26 में कार्यक्रम आयोजित
BOL PANIPAT , 28 दिसंबर। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 4, 7 व वार्ड 19, 26 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। आज देश का हर परिवार व नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा रहा है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई और विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए हर नागरिक की भागीदारी बहुत ही जरूरी है। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना होगा। नागरिक होने के नाते देश की एकता को सुदृढ़ करना और रक्षा करने वालों का सम्मान करना हम सबका फर्ज है। इस मौके पर भाजपा नेता हरपाल ढांडा, निगम की संयुक्त आयुष मनी त्यागी, पार्षद विजय जैन सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments