Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


घुमन्तु जाति की भलाई के लिए खण्ड स्तर/जिला स्तर पर मेले लगाए जायेंगे 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 सितम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में घुमन्तु जाति की भलाई के लिए खण्ड स्तर/जिला स्तर पर उनकी आबादी वाले क्षेत्रों व नजदीकी क्षेत्रों में मेले अलग से लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। वीरवार 28 सितंबर को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी मडलौडा व पानीपत में इन मेलों का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इन मेलों में घुमन्तु जातियों के व्यक्तियों/समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु विमुक्त घुमन्तु जातियों के सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों जैसे की आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, वोटर कार्ड, वृद्ध सम्मान भत्ता पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने हैं।

Comments