वाहनों के रजिस्ट्रेशन की सीरीज एच.आर. 06 बी.ई. में फैन्सी नम्बर उपलब्ध .
BOL PANIPAT , 31 जनवरी। एसडीएम मनदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में वाहनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सीरीज एच.आर 06 बी.ई. चल रही है। कोई भी व्यक्ति इस सीरीज के फैन्सी नम्बर एच.आर. 06 बी.ई. 1000 लेने के लिए एसडीएम कार्यालय में अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए खुली बोली 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे की जाएगी। बोलीदाता को बोली से पूर्व 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ïट या नकद 50 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने होंगे। अधिक बोली देने वाले को नम्बर अलॉट कर दिया जाएगा।

Comments