Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गणित विभाग और प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित विभाग और प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का विषय राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को कैसे उत्तीर्ण किया जाए रहा। महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर के गणित विषय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। सत्र का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के वक्तव्य से हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता श्री यू. आर. त्यागी जी का स्वागत किया और कहा कि गणित के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की कमी नहीं है, आवश्यक है तो सही दिशा में तैयारी करना। स्नात्तकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे अभी से NET की परीक्षा के लिए खुद को तैयार करें।

तत्पश्चात गणित विभागाध्यक्षा एवं प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. अर्पणा गर्ग ने मुख्य वक्ता की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उन्हें वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया। श्री यू. आर. जी ने बड़े ही सहज़ एवं सरल तरीके से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। गणित विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा से सम्बंधित सभी बिंदुओं पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। 

Real Analysis, Abstract Algebra, Complex Analysis, Differential Equations, Integral Equations आदि से जुड़े प्रश्नों को विद्यार्थियों से सांझा किया। उन्होंने अलग अलग विषयों को समझने के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची भी विद्यार्थियों से सांझा की। गणित विभागाध्यक्षा डॉ अर्पणा गर्ग जी ने अंत में मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठते हैं लेकिन इसको उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का अनुपात बहुत ही कम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुये आज इस सत्र का आयोजन किया गया है और निश्चित रूप से आज का विषय सभी विद्यार्थियों के लिए कारगार सिद्ध होगा।

इस अवसर पर प्रो. कनक शर्मा ,डॉ. शर्मीला यादव, प्रो. मनीष, प्रो. सौरव, प्रो. मानसी, प्रो. कोमल, प्रो. दीपाली, प्रो. भावना, प्रो. कीर्ति, प्रो. साक्षी आदि उपस्थित रहे।

Comments