Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट स्‍कूल हुडा में करियर एक्सपर्ट्स बताएंगे 12वीं के बाद क्‍या करना चाहिए

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 22, 2022 Tags: , , , , ,

-रविवार को काउसिलिंग, बच्‍चों व अभिभावकों से रूबरू होंगे विशेषज्ञ

BOL PANIPAT :- 12वीं का परीक्षा परिणाम आ चुका है। अब सबसे बड़ी चुनौती ये है कि आगे क्‍या करना चाहिए। किस क्षेत्र को चुना जाए, जिससे जीवन में सफलता हासिल हो सके। कला संकाय लें, इंजीनियर बनें या सॉफ्टवेयर डेवलपर। ऐसे तमाम सवालों का जवाब देने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज पाइट ने पहल की है। रविवार, 24 जुलाई को हुडा स्थित पाइट संस्‍कृति स्‍कूल में करिअर काउंसिलिंग सेमिनार किया जा रहा है। इसमें देश के श्रेष्‍ठ एक्‍सपर्ट बच्‍चों और अभिभावकों से रूबरू होंगे।

पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने पाइट में आयोजित बैठक में बताया कि बच्‍चों को अगर सही राह मिल जाए तो भविष्‍य में कोई परेशानी नहीं होती। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई के परीक्षा परिणाम के बाद बच्‍चे सोच रहे हैं कि अब क्‍या कोर्स करना चाहिए। सबसे जरूरी है कि जो विषय अच्‍छा लगता है, वही पढ़ा जाए। आइटी क्षेत्र में इस समय सबसे ज्‍याद स्‍कोप है। इसके अलावा इंजीनियरिंग की दुनिया भी तेजी से बदल रही है। आर्टिफि‍शिल इंटेलीजेंस सिस्‍टम के कारण मशीनीकरण तेजी से हो रहा है। ई गाडि़यां आ रही हैं। फार्मेसी सेक्‍टर में बूम है। फैसला सोच समझकर लेना होगा। एक्‍सपर्ट बच्‍चों से बात करेंगे। उनसे बातचीत करके एक्‍सपर्ट ही बताएंगे कि बच्‍चों को क्‍या कोर्स करना चाहिए। बैठक में चेयरमैन हरिओम तायल, मेंबर सचिव सुरेश तायल, शुभम तायल, राजीव गुलाटी, अमित दुबे, डॉ.शक्ति अरोड़ा मौजूद रहीं।

एमर्जिंग टेक्‍नॉलोजी में अपार संभावनाएं

एमर्जिंग टेक्‍नॉलोजी में अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में बीटेक कंप्‍यूटर साइंस इन एआइ एंड मशीन लर्निंग, एआइ एंड डाटा साइंस, साइबर सिक्‍योरिटी, बीसीए क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग, गेमिंग टेक्‍नॉलोजी आती हैं।

Comments