Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी .टी. रोड स्थित आई. बी .स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए तृतीय सेमेस्टर के पांच विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में अपना स्थान प्राप्त किया ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग  ने कहा कि हमारा महाविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अग्रसर रहता है और इसी वजह से चाहे ऑफलाइन परीक्षा हो या ऑनलाइन परीक्षा हमारे विद्यार्थी हर कोर्स में कुरुक्षेत्र  विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाते रहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह बात बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि बी.बी.ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रमनप्रीत ने 96% अंक लेकर कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान, छात्र नीतीश ने 95.2% अंक लेकर द्वितीय स्थान  , छात्रा चाहत राठी ने 95% अंक लेकर तृतीय स्थान और डेजी  ने 94 % अंक के साथ चतुर्थ स्थान एवं रोहित मेहता ने 92 % अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के महासचिव एल. एन .मिगलानी एवं उप प्रधान बलराम नंदवानी ने छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी । महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी आत्मविश्वास एवं लगन से पढ़ाई करते है, वो इन विद्यार्थियों की तरह महाविद्यालय के साथ-साथ अपने माता पिता का नाम भी रोशन करते हैं ।उन्होंने यह भी कहा कि अन्य विद्यार्थियों को इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जिंदगी की हर परीक्षा में अपनासर्वोत्तम देना चाहिए ।

इस अवसर पर प्रो.मोहम्मद ईशाक , प्रो. अजय पाल  सिंह ,प्रो. माधवी,प्रो.करुणा ,प्रो.निशा ,प्रो.मनीत कौर, प्रो.आकांक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे

Comments