संस्कृत गीतों पर लोक नृत्यों ने जमाया रंग.
BOL PANIPAT : 6 जनवरी, पट्टी कल्याणा में आयोजित संस्कृत भारती के दो दिवसीय प्रांत सम्मेलन में रात्रिकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इनमें संस्कृत गीतों पर लोकनृत्यों ने खूब रंग जमाया। एक घंटे से भी अधिक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति सुधीर चौधरी रहे। अध्यक्षता संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष डॉ.रामनिवास ने की। मंच संचालन प्रांत शिक्षण प्रमुख डॉ.नवीन शर्मा ने किया।
कैथल से पधारे छत्तीराम शास्त्री के पद्मपुराण से संकलित से स्त्रोत पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों के रागनी स्टाइल में संस्कृत में यक्ष युधिष्ठिर संवाद ने प्रतिभागियों को काफी प्रभावित किया। इसके बाद वद मित्रम् संस्कृत मित्रम् गीत की प्रस्तुति हुई। सिरसा से कपिश आदि ने भारतम् भारतं सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़(कैथल) तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की छात्राओं का संस्कृत गीत पर नृत्य की रही। रम्या रम्या संस्कृत भाषा, गीतांसी गायामि गीत पर तालियां खूब बजी।

Comments