गीता विश्वविद्यालय ने कोड कोशेंट के साथ किया गया करार.
-शुरु करेंगे कंप्यूटर साइंस बी.टेक. और बी.सी.ए फुल स्टैक कोर्स
BOL PANIPAT: गीता विश्वविद्यालय ने कोड कोशेंट कम्पनीके साथ एक करार किया है यह जानकारी देते हुए संस्थान के उप कुलपति डा. गुलशन चौहान ने बताया की, कोड कोशेंट , एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कम्पनी है जो अलग अलग प्राकार के सॉफ्टवेयर बनाती है एवं उससे सम्बन्धित सेवायें प्रदान करती है। उन्होंने कोड कोशेंट द्वारा प्रदान की जाने वाली तकनीक की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि यह तकनीक आज की जटिलताओं के लिए अच्छा समाधान हो सकती हैं।
इस समझौते के तहत कोड कोशेंट ने अपनी एक लैब गीता विश्वविद्यालय में स्थापित की है| जिसके माध्यम से विद्यार्थी नयी तकनीक फुल स्टैक डेवलपमेंट का प्रशिक्षण ले सकेंगे और रोजगार के नए नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे| उन्होंने यह भी बताया की गीता विश्वविद्यालय आस पास के क्षेत्र का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसमे कोड कोशेंट अकैडेमी शुरू की गई है |
इसी सन्दर्भ में वाईस चांसलर डा. विकास सिंह ने बताया डिजिटल दुनिया वैश्विक होती जा रही है. इसकी दुनिया काफी तेज है और इसमें बेशुमार मौके छिपे हैं | तकनीकी परिवर्तन हमेशा से दोधारी तलवार की तरह रहा है, जिसमें जोखिम और मौके दोनों होते हैं | हम जोखिम का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं, लेकिन उसमें बड़े मौके भी छिपे होते हैं | उन्होंने बताया की कोड कोशेंट की तरफ से से शुरु किये जाने वाले इस कोर्स को ले कर विद्यार्थियों में ख़ासा रुझान है|
गीता विश्वविद्यालय की तरफ से निशांत बंसल व् अंकुश बंसल (प्रो चांसलर)और कोड कोशेंट की तरफ से अरुण गोयत (सीई ओ)ने एमओयू दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये |

Comments