Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने एनएसक्यूफ के विद्यार्थियों को टूलकिट प्रदान की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 मई। एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आसंन कलां में आयोजित कार्यक्रम में एनएसक्यूफ के विद्यार्थियों को टूलकिट प्रदान की।  समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सुरेश देशवाल व मंच संचालन प्राध्यापक रणदीप मान सिंह द्वारा किया गया।

       इस अवसर पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढूल ने कहा कि बच्चों को कौशल सिखाना और उसमें पारंगत करना जरूरी है। उन्होंने ऑटोमोबाइलल एवं ब्यूटी और वेलनेस के 63 छात्र-छत्राओं को टूलकिट वितरित  किए। उन्होने बताया कि बच्चों को राष्ट्रीय कौशल विकास के बारे में जानकारी दी और उनके अभिभावकों के साथ भी चर्चा की। इस मौके पर एसडीएम विरेन्द्र सिंह ढूल के साथ निर्वतमान सरपंच कृष्ण लाल व सेवानिवृत्त डाकपाल फुले रामभान तथा विद्यालय प्रबंधन समिति एवं बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहें।

Comments