योगा दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में हरियाणा योग आयोग लगायेगा प्रदर्शनी
आईटीबीपी के 50 एवं सीआरपी खेवड़ा के 50 जवान योगा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे कई पुस्तकों का विमोचन
BOL PANIPAT ,20 जून। आयुष विभाग, जिला प्रशासन एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त प्रयास से 21 जून बुधवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में भव्य प्रदर्शनी व मैडिकल कैप का आयोजन किया जायेगा। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में हरियाणा योग आयोग की पूर्व की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जायेगा।
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि योगा दिवस के अवसर पर राष्टï्रीय स्तर के योग प्रशिक्षक डॉ. हर्षित मानव एवं सुश्री कोमल उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा योग आयोग द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित किये गये प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीबीपी में 50 जवान एवं सीआरपी खेवड़ा के 50 जवान योगा में शामिल होंगे।
आयोग चेयरमैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल हरियाणा योग आयोग की 4 पुस्तकों जिसमें योग सामान्य अभ्यासक्रम,योगमय हरियाणा त्रिमासिक पत्रिका, राष्टï्रीय विचार गोष्ठïी का सोविनियर तथा योग आयोग के अध्यक्ष की पुस्तक इंटीग्रेटिव अप्रोच टूट्रीट नोन कोम्रीकेबल डिस्कस का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में गुरूग्राम से योगासन की प्रस्तुति के लिए एक टीम को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है।

Comments