हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुदीन शम्सुल अर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपती का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शुरु
BOL PANIPAT : आज दिनाक 02-01-2023 को हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुदीन शम्सुल अर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपती का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शुरु हो गया है। अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेल्फेयर सोसायटी (रजि.) के अध्यक्ष, सज्जादानशीन व मुतवल्लि जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी की जैरे सरपरस्ती मे उर्स का आगाज दरगाह के मुख्यद्वार पर बड़ी शानो-शौकत और रंग- विरामी आतिशबाजी के साथ हजारो अकीदतमंदो द्वारा झण्डापोशी के साथ किया गया। यह झण्डा कलिंगर शरीफ रुड्की ( हरिद्वार) से काफी संख्या में अकीदतमंद लेकर आये थे जो कि बबैल नाका से हजारो अकीदतमंदो के साथ बड़ी धूम-धाम से दरगाह शरीफ तक लाया गया। इण्डापोशी की रस्म मे गजाय राजेश कुमार सोनी सिटी मजिस्ट्रेट पानीपत ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और झण्डापोशी की रस्म अदा की जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने देश में अमनो-अमान, शांति, खुशहाली एवं भाईचारे के लिये दुआ कराई। जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने बताया कि यह हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुद्दीन शम्सुल अर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपती का 743वा उर्स मुबारक है जो कि हर साल अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेल्फेयर सोसायटी (रजि.) के जेरे इंतेजाम मनाया आता है जिसमे देश-विदेश व दूर-दराज से लाखो अकीदतमंद / जायरीन आते हैं जिनके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी सोसायटी द्वारा की जाती है व सोसायटी की तरफ उर्स मे आने वाले तमाम जायरीनो के लिये तीन दिन तक अटूट लंगर का इंतेजाम किया जाता है। बाद नमाज ईशा महफिल-ए-मीलाद शरीफ व तकरीर उलेमा ए दीन हुई। इस मौके पर दरगाह के मुख्य खादिम जनाब सय्यद हामिद हुसैन साबरी, शाकिर अली अंसारी एड्वोकेट, सुरेश कुमार कांगडा, हाजी तालिब साबरी, सोहराब साबरी, कारी नसीम सावरी, फहीमुद्दीन सैफी, अन्नु साबरी, वसीम, इसरार अजय पुनिया, रिम्मि शर्मा, मास्टर आलम, मास्टर सिराज, फहीम, आमिर, सलमान, अयान आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Comments