लगन बाबा से लगा बैठे जो होगा, देखा जाएगा जो होगा देखा जाएगा – काका सांई
BOL PANIPAT : 30 नवम्बर 2025, मन्दिर शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी खन्ना रोड, किशनपुरा, पानीपत मंे 61वाँ संकीर्तन, सत्संग समारोह परम पूज्या गुरूमाँ प्रेम गिरि जी महाराज की पावन अध्यक्षता मंे बड़ी ही श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरि जी महाराज फिरोजपुर वालों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि अश्विनी जिन्दल, जयभगवान ने श्री गणपति पूजन, हवन यज्ञ एवं पावन पवित्र ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबा जी का संकीर्तन रस प्रवाह करनाल से पधारे काका सांई एवं अमित ग्रोवर ने ‘‘पौणाहारी तेरे दर का आलम ही निराला है’’, ‘‘ये बिगड़ी बनाता है, ये पार लगाता है’’, ‘‘लगन बाबा से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा’’ गाकर सारी संगतों को झूमने पर विवश कर दिया। सारी संगतों ने बाबा जी के भजनों का भरपूर आनन्द लिया। परम पूज्य गुरूमाँ ने आए हुए सभी संतों, महापुरूषों एवं मुख्य अतिथियों को पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन सत्कार किया। कार्यक्रम के विश्राम पर बाबा जी की आरती वंदन कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमंे आए हुए सभी भक्तों ने बाबा का भण्डारा ग्रहण किया। इस सुअवसर पर चन्द्रभान वर्मा, जयभगवान नान्दल, हर्ष सचदेवा, बलबीर घनघस, कपिल वर्मा, सोनू नारंग, अश्विनी जिन्दल, भारत शिवम गाबा, सुरेन्द्र सूद, दिव्यांश वर्मा, चिराग सहित काफी संख्या मंे भक्तजन उपस्थित थे।

Comments