श्री सिद्ध प्राचीन स्वयं प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर में की जाएगी राम पंचायती, राधा कृष्ण, शिव परिवार व नौ देवियों की मूर्ति स्थापना
BOL PANIPAT : धारीवाल चौक के निकट पूर्वब्यान घाटी स्थित श्री सिद्ध प्राचीन स्वयं प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों को ने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन है मान्यता है की यहां स्थापित की गई मूर्ति बनवाई नहीं गई स्वयं प्रकट हुई थी। आस्था और विश्वास के प्रतीक इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर चार मंजिल के मंदिर की बिल्डिंग को तैयार किया गया है। मंदिर के चारों ओर दीवारों पर हनुमान जी के 1100 नाम वाली पत्थर की पट्टीकायें लगाई गई है। उन्होंने दावा किया कि आसपास के क्षेत्र में कहीं भी ऐसा मंदिर नहीं है जहां हनुमान जी के 1100 नाम वाली पट्टीकायें लगी हो। पट्टीकाएं लाल रंग के पत्थर की है जिसे राजस्थान से मंगवाया गया है। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया की मंदिर में राम पंचायती, राधा कृष्ण, शिव परिवार व नौ देवियों की मूर्ति स्थापना की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम जारी है 11 ब्राह्मण लगातार मंत्र उच्चारण करके प्राण प्रतिष्ठा का कार्य कर रहे हैं। विशेष आकर्षण की बात यह है कि राम पंचायती की ऊंचाई साढे 4 फुट की है व अष्ट धातु से बनाई गई है। राम पंचायती की साढ़े 4 फुट की डाई पूरे देश में कहीं नहीं थी ऐसे में नई डाई बनवा कर इस कार्य को पूरा किया गया है। पूरे हरियाणा में ऐसी राम पंचायती किसी भी मंदिर में देखने को नहीं मिलेगी। इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारी विकास गोयल ने बताया की जैसे खाटू श्याम व बालाजी के मंदिर में भक्त दर्शन करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं वैसे ही चुलकाना धाम व इस स्वयंभू हनुमान मंदिर के दर्शन करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत 31 तारीख को विशेष शोभायात्रा निकाली जाएगी और 1 तारीख के बाद सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा करके उन्हें भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर हरीश हर्ष जैन विकास गोयल तथा मंदिर के अन्य पदाधिकारी व ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Comments