Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. (पीजी) महाविद्यालय छात्रों ने राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) महाविद्यालय, पानीपत के छात्रों ने शाहाबाद मारकंडा कॉलेज, शाहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस नवीन शिक्षा पद्धति में शिक्षा के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए । उन्होंने बताया कि प्रतिभा प्रत्येक छात्र में होती है और प्राध्यापकों का उद्देश्य उसे समय-समय पर उकरते रहने की है । महाविद्यालय में समय-समय पर अनेक रचनात्मक कार्य होते रहते हैं जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है । इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चांदनी, मुस्कान, विनय ने भाग लिया एवं अपनी उम्दा प्रतिभा का परिचय दिया । छात्र ऋषभ तिवारी ने अपनी कविता ‘सुंदरता अभिशाप या वरदान’ में अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्राचार्य ने विजेता छात्र को बधाई एवं साधुवाद दिया ।

Comments