सोशल साइंस क्विज में विवेकानंद सदन ने बाजी मारी.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक अंतर सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टेरेसा सदन से तनीष, माहिका और कथित ने,टैगोर सदन से रावी,अंश और धृति, राधाकृष्णन सदन से परीक्षित,समीक्षा और ईशा ने, विवेकानंद सदन से जसमीत,दीक्षा और वरुण ने प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता बहुविकल्पी प्रश्न, बजर राउंड, चित्र पहचान और रैपिड राउंड चार चरणों में संपन्न हुई। विवेकानंद सदन के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़े आत्मविश्वास और उत्साह से प्रश्नों के उत्तर देकर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया और टैगोर सदन दूसरे स्थान पर रहा। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजेता सदन के छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यालय में प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास जागृत करना और विषय संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन अध्यापिका रजनी सहगल और ऋतु पहल ने किया।

Comments