डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में ‘येलो कलर डे’ के माध्यम से बताया येलो कलर का महत्व
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में वीरवार दिनांक 2-12-2022 को कक्षा नर्सरी से यू०के०जी० तक के छात्रों के लिए ‘येलो कलर डे’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने पीले रंग की पोशाकें पहन कर आए। कुछ बच्चे आम, केला, अनानास, स्कूल बस, सूरज, सूरजमुखी का फूल आदि बनकर आए और उससे संबंधित भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने। कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों के लिए क्रियात्मक एवं खेल क्रियाओं का आयोजन किया। उन्हें पीले रंग को विभिन्न कार्यों में प्रयोग लाने के गुर सिखाए। बच्चों ने विभिन्न वस्तुओं में पीले रंग का इस्तेमाल कर उनकी सुंदरता को बढ़ाया और खूब मस्ती की। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी बच्चों को इन क्रियाओं में संलग्न देख बहुत प्रसन्न थी। उन्होंने कहा कि पीला रंग खुशी, आशावाद व रचनात्मकता फैलाता है और हमारी आत्मा को सक्रिय करता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों को इस रंग के महत्व के बारे में बताना है। इस तरह हम हमारे बच्चों को वास्तविक रुप से क्रियात्मक एवं रचनात्मक ज्ञान दे रहे हैं ताकि वे अपना सर्वांगीण विकास कर सफलता के प्रथम चरण तक पहुँच सकें।

Comments