Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत में “नशे से नाता तोड़ो – पौधो से नाता जोड़ो” अभियान के तहत पौधारोपित किया गया व जागरूकता रैली निकाली गई.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 8, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत में  “नशे से नाता तोड़ो – पौधो से नाता जोड़ो” अभियान के तहत रेडक्रॉस- क्लब, रेडरीबन -क्लब व इको- क्लब के अंतर्गत हर्बल-बॉटनिकल गार्डन में अमरूद का पौधारोपित किया गया व जागरूकता रैली निकाली गई। 08 मई,1828 को हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्म जेनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ और हेनरी ड्यूनेन्ट ने सन,1863 में जेनेवा में रेडक्रॉस की स्थापना की। रेडक्रॉस का उद्देश्य मानवीय मूल्यों व मानवीय जीवन की रक्षा करना है।आज पूरे विश्व में रेडक्रॉस के कर्मचारियों व सदस्यों की संख्या लगभग 97 मिलियन से अधिक है जो लगातार मानवता के हित में बिना रुके सेवा कार्यो में कार्यरत है।प्रोफेसर दलजीत कुमार ने बताया किअंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज “नशे से नाता तोड़ो – पौधो से नाता जोड़ो” अभियान के अंतर्गत प्रिंसिपल संजू अबरोल, प्रोफेसर दीप्ति गाबा, डॉ. तकदीर सिंह, अनिल माली व विद्यार्थियों ने बरगद का एम.ए प्रथम वर्ष की छात्रा शिखा जिसका जन्मदिन था के हाथों से पौधारोपित करवाया।इसके बाद नशे के खिलाफ व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब के पर्यावरण प्रहरियों तथा रेडक्रॉस के सदस्यों द्वारा पानीपत हुड्डा सेक्टर-18 में जागरूकता रैली निकाली गई।रैली की प्राचार्या  संजू अबरोल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार ने युवाओ व नागरिकों का आह्वान किया कि आओ सभी मिलकर नशे से युवा पीढ़ी को बचाएं और अपने लिए व अपनो के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करके बड़े होने तक इन पौधों की देखभाल करें।

Comments