7वें हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल के रूद्र ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने स्वर्ण पदक विजेता कक्षा नौवीं से रूद्र को उसके द्वारा प्राप्त स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि 7वें हरियाणा ओपन जूनियर खेल प्रतियोगिता में ‘डिस्कस थ्रो’ खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया। यह खेल प्रतियोगिता 20-21अगस्त 2022 को राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम रोहतक में आयोजित की गई थी। स्कूल का यह होनहार छात्र नॉर्थ जोन ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी चयनित हुआ है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस उपलब्धि के लिए रूद्र को हार्दिक बधाई दी एवं सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है और मन एकाग्र रहता है। खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भावना एवं भाईचारे की भावना भी खेलों से ही बढ़ती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments