Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला जेल पानीपत में महिला बन्दियों के लिए निटिंग सेंटर का शुभारंभ.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 16, 2025 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 16 दिसंबर। सोमवार को इनर व्हील क्लब पानीपत के द्वारा जिला जेल, पानीपत में महिला बन्दियों के लिए निटिंग सेंटर का शुभारंभ अधीक्षक जेल संजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया।

इनर व्हील क्लब पानीपत द्वारा इंडिया विजन फाउंडेशन के सहयोग से एक नई पहल करते हुए निटिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला जेल पानीपत के अधीक्षक जेल संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। यह निटिंग सेंटर इनर व्हील क्लब पानीपत की एक प्रमुख पहल है। उद्घाटन अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनीता कपूर और सचिव अंजलि डेलोरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस पूरे प्रोजेक्ट का समन्वय प्रोजेक्ट को.ऑर्डिनेटर सीमा चोपड़ा और को. कोऑर्डिनेटर आकांक्षा जैन द्वारा किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से महिला बन्दियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Comments