Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने देश की सेवा में अपने स्थापना दिवस का 25वां गौरवशाली वर्ष रजत जयंती दिवस के रूप में मनाया ।

By LALIT SHARMA , in Business , at July 12, 2023 Tags: , , , , , ,

पीआरपीसी हरियाणा की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई होने के साथ-साथ हरियाणा के विकास के लिए सबसे ज्यादा राजस्व का योगदान भी दे रही है।

BOL PANIPAT :- 12 जुलाई, 2023 , इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने 12 जुलाई, 2023 को राष्ट्र की सेवा में अपने स्थापना दिवस का 25वां गौरवशाली वर्ष रजत जयंती दिवस के रूप में मनाया ।  मुख्य समारोह मिनी स्मार्ट सिटी के सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया ।

12 जुलाई 1998 को, पानीपत रिफाइनरी को 6.0 एमएमटीपीए की प्रारंभिक क्षमता के साथ चालू किया गया था। इस परिसर में मूल्य जोड़ते हुए, पीएक्स/पीटीए और नेफ्था क्रैकर जैसे विश्व स्तरीय पेट्रोकेमिकल संयंत्र क्रमशः वर्ष 2006 और 2010 में स्थापित किए गए थे। वर्तमान में इसकी क्षमता 15.0 एमएमटीपीए को प्रारंभिक क्षमता के चार गुना से अधिक यानी 25.0 एमएमटीपीए तक बढ़ाने के लिए लगभग 35,000 करोड़ रुपये के निवेश से इसके विस्तार का काम चल रहा है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल संयंत्र की क्षमता का विस्तार एवं नई परियोजनाओं पर कार्य भी प्रगति पर है ।

इस रजत जयंती समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट अतिथि  के रूप में माननीय रामेश्वर तेली, केंद्रीय राज्य मंत्री,  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, श्रम एवं रोजगार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ । समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप संजय भाटिया, सांसद, लोकसभा, कृष्ण लाल पंवार, सांसद, राज्यसभा, प्रमोद विज, विधायक पानीपत (शहरी), हरविन्द्र कल्याण, विधायक घरोंडा,  भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, श्रीकांत माधव वैद्य, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल, शुक्ला मिस्त्री, निदेशक (रिफाइनरीज), इंडियन ऑयल, एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, इंडियन ऑयल बोर्ड के सभी निदेशकगण, एस के कनौजिया, कार्यकारी निदेशक (एनआरपीएल), पानीपत रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के वरिष्ठ अधिकारीगण, वीरेंद्र कुमार दहिया, आईएएस, डीसी, पानीपत, वीणा हुड्डा, अतिरिक्त उपायुक्त,  अजीत सिंह शेखावत, आईपीएस, एसपी, पानीपत, जिला पानीपत के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पानीपत और करनाल के सरपंच और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए ।

अपने संबोधन में, मुख्य अतिथि मनोहर लाल ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि “पीआरपीसी हरियाणा की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई होने के साथ-साथ हरियाणा के विकास के लिए सबसे ज्यादा राजस्व का योगदान भी दे रही है ।  इंडियन ऑयल की पीआरपीसी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पानीपत व आसपास के क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है ।  उन्होने ज़ोर देकर कहा  कि आने वाले दिनों में 7,000 मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता के साथ हरित हाइड्रोजन उत्पादन इकाई स्थापित करने से पीआरपीसी पर्यावरण को मजबूत करने में और भी प्रबल होगी । इसके अलावा आने वाले दिनों में इस कॉम्प्लेक्स के बड़े विस्तार होने व नई परियोजनाओं के लगने से न केवल पानीपत का बल्कि पूरे हरियाणा का समग्र विकास होगा । इसके लिए पीआरपीसी को  जरूरत के हिसाब से आसपास के गांवों की पंचायती  जमीन दिलवाई जाएगी

Comments