Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लोग विकसित होंगे तभी भारत विकसित होगा : राजेंद्र भादड

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 12, 2023 Tags: , , , , ,

-कृषि विभाग में रैली निकालकर लोगों को मोटे अनाज के प्रति किया जागरूक

-स्टालो पर लोगों ने ली सरकार की योजनाओं की जानकारी

-मोदी गारंटी वैन को देखने उमड़ा जनसमूह।

BOL PANIPAT , 12 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले के गांव परढ़ाना में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र भादड ने कहा कि भारत तभी विकसित होगा जब देश का हर नागरिक इसमें सहयोग प्रदान करेगा व स्वय विकसित होगा। सरकार की गारंटी गाड़ी का भी एक ही लक्ष्य व उद्देश्य है आम आदमी को जागरूक करना व उन योजनाओं की जानकारी देना जो योजनाएं विकसित भारत के लिए रामबाण साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याओं को मौके  पर सुनते हैं व उनका निस्तारण करते हैं। कार्यक्रम में छात्रों, खिलाडिय़ों पूर्व सैनिकों,सेवानिवृत कर्मचारी उत्कृष्ट महिलाओं व लोकल कलाकारों को इसलिए सम्मानित किया जा रहा है ताकि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य व्यक्ति भी इन कार्यों में रुचि ले व देश को विकसित करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का डंका बज रहा है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल परिसर में लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया व स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की भी प्रशंसा की।

  उन्होंने कहा कि सभी विभागों में रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहे हैं जो नियुक्तियां हो रही है, उनमें पूरी पारदर्शिता बढ़ती जा रही है। अब युवा प्रशिक्षण लेकर अपने बलबूते नौकरी हासिल कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की एप्रोच कि उन्हें जरूरत नहीं है यह विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में लोगों को बिजली के कनेक्शन जल के कनेक्शन व आवास की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है इसमें हम सब ने उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में पहुंचे जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लिए पहले हमें खुद को विकसित करना होगा सरकार की जो महत्वकांक्षी योजनाएं हैं उनका लाभ लेकर ही हम विकसित हो सकते हैं ।उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रशासन आप के द्वार पर  समस्याओं का निदान करने के लिए आया है व किसी भी प्रकार की कोताही ना बऱते व कर्मचारियों का सहयोग करें व अपनी समस्याओं का निदान कराए। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सीरभ, बीडीओ विवेक, यात्रा के सहसंयोजक सुनील परढ़ाना, जिला मंत्री रोशन लाल, ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक, टेकराम मराठा, मंडल अध्यक्ष जसबीर छोकर,जिला परिषद सदसय सुरेंद्र, सरपंच संजीत,सतबीर पांचाल,सरपंच पूनम के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग दवारा मोटे अनाज की जागरूक रैली भी निकल गई। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीतो पर बहतरिन प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।

Comments