Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा शासन में महंगाई/भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर : राजबीर सोरखी

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 9, 2024 Tags: , , ,

-बसपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, बेरोजगार युवाओं का कौशल निगम के जरिये सरकार कर रही है शोषण

BOL PANIPAT , 09 मार्च। बहुजन समाज पार्टी की संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा अंतिम चरण में पहुंची है। करनाल से होते हुए पानीपत व सोनीपत पहुंची, जहां पर आपार जनसमर्थन मिला। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने जनसमर्थन का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
शनिवार को यात्रा की शुरूआत असंध विधानसभा से हुई। यहां से यात्रा सालवन, कवि व मतलौडा होते हुए पानीपत पहुंची। यात्रा ने पानीपत से इसराना व समालखा से होकर सोनीपत के रास्ते गोहाना में प्रवेश किया।
प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रभारी आकाश आनंद के नेतृत्व में शुरू हुई संकल्प यात्रा को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। 10 दिन में मिले जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है । सरकार को हरियाणा  व देश से युवाओं से कोई सरोकार नहीं है।  युवाओं का रोजगार के नाम शोषण कर रही है। कौशल निगम के जरिये पढ़े-लिखे युवाओं को कच्ची नौकरी दी जा रही है, जबकि नियमित भर्ती नहीं की जा रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और अपराध लगातार बढ़ रहा है। सोनीपत व पानीपत में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।
यात्रा के दौरान अनेकों  गांवों में प्रदेशाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। राजबीर सोरखी  ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनते ही सर्वसमाज के युवाओं को नौकरियां दी जाएगी ।
इसराना में  में प्रभारी सुमेर जांगड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती में शामिल होकर बसपा को मजबूत करने का काम करें।
संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा, प्रदेश महासचिव राम कुमार सालवन ,प्रदेश सचिव प्रदीप अंबेडकर, प्रवीण फतेहपुरी आदि ने संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर काफिले के साथ प्रदेश सचिव आजाद सहरावत, जिलाध्यक्ष सोनीपत नरेश लाठी , धर्मबीर सरोहा, अनिल कलसान, सरिता ग्रोवर आदि पदाधिकारियों समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments