Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पंचायती राज चुनाव के लिए 29 को निकाले जाएंगे ड्रॉ : एसडीएम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT,28 सितंबर, पंचायती राज चुनावों को लेकर 29 सितम्बर को ड्रॉ निकाले जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसडीएम वीरेन्द्र ढूल ने बताया कि खंड सनौली खुर्द व मडलौडा खंड की ग्राम पंचायत समिति के वार्डो का आरक्षण और सरपंच पदों के बीसीए हेतु आरक्षण हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 2021 के तहत 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द मडलौडा में ड्रा निकाला जाएगा । इसी कड़ी में समालखा खंड की ग्राम पंचायतों के लिए समालखा बीडीपीओ कार्यालय में सुबह 9 बजे ड्रा निकाला जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसराना व बापोली खंड की ग्राम पंचायतों के लिए दोपहर 1 बजे सबंधित बीडीपीओ कार्यालय में सार्वजनिक तौर पर ड्रा निकाला जायेगा। इसी प्रकार पानीपत खंड की ग्राम पंचायतों के लिए पानीपत खंड के बीडीपीओ कार्यालय में सुबह 10 बजे सार्वजनिक तौर पर ड्रा निकाला जायेगा। ड्रॉ निकाले जाने के समय इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंच सकते हैं।

Comments