पार्षद विजय जैन ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत डाबर कॉलोनी में जनसभा का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता वरिष्ठ समाजसेवी और प्रसिद्ध उद्योगपति पार्षद विजय जैन ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण हलके के वार्ड नंबर 6 डाबर कॉलोनी में जनसभा का आयोजन किया जिसका मंच संचालन पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने किया इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि भारत के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन में ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्यों की बाढ़ सी आ गई है.
अमृत योजना के तहत हर वार्ड में रिकॉर्ड विकास कार्य जारी है यह सभी कार्य हमारे शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहे हैं . उन्होंने कहा मेरा काम भारतीय जनता पार्टी सरकार की पिछले 7 वर्ष के कार्य को घर घर और जन जन तक पहुंचाना है. इसी कार्य को लेकर के मैं ग्रामीण हल्के में घर घर जाकर के जनसंपर्क कर रहा हूं .
इस अवसर पर बोलते हुए सतपाल राणा ने कहा है कि पार्षद विजय जैन पिछले 30 वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं और अब राजनीति के माध्यम से आप लोगों के बीच में आकर के पानीपत ग्रामीण हल्के की गरीब व असहाय जनता की सेवा करेगा राणा ने कहा है कि जो व्यक्ति निष्काम भाव से समाज सेवा करता है वही व्यक्ति सच्चा जनसेवक हो सकता है.
इस अवसर पर प्रेम चंद्र ,कबीर, कैलाश हलवाई, ईश्वर कश्यप, पवन बंसल, राजेंद्र सैनी ,रामरति देवी, कौशल्या, राजरानी ,वीरमति , सुलोचना आदि लोग उपस्थित थे.

Comments