Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


एमडीयू कुलपति की अयोग्यता की जाँच की मांग को लेकर इनसो ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 26, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – एमडीयू कुलपति की अयोग्यता की जाँच को लेकर इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार और इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी सुशील सारवान को ज्ञापन सौंपा और जल्द जाँच की मांग की।

इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि ऐसे कुलपति जिनकी खुद की डिग्रियां सन्देह के घेरे में है आज वो कुलपति के पद पर आसीन है।। इनसो छात्र संघ माँग करता है कि ऐसे व्यक्ति को बर्खास्त किया जाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने आरटीआई द्वारा मांगी जानकारी के आधार पर सबूतों के साथ मदवि कुलपति की डिग्रीयों पर सवाल उठाए थे।

इनसो छात्र नेताओं ने कहा कि अगर ऐसे अयोग्य कुलपति पद पर बने रहेंगे तो शिक्षा व्यवस्था का सुधार नही पाएगा बल्कि छात्रों छात्रों का भविष्य खतरे में रहेगा। अगर यूनिवर्सिटी का मुखिया ही अनपढ़ है तो वो छात्रों का क्या ज्ञान देंगे। और वो न ही यूनिवर्सिटी को पारदर्शिता और अनुशासन से चला सकते। इनसो छात्र संगठन की माँग है की ऐसे अयोग्य अनपढ़ कुलपति को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए ताकि सब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो । इस मोके पर राष्ट्रीय सह सचिव गोपाल जांगड़ा, अमन सैंनी , निशांत, राष्ट्रीय सह सचिव कार्तिक जांगड़ा, दिनेश आदि साथी मोजुद रहे

Comments