Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ढ़ाबे में घुस कर मालिक से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 28, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 28 अगस्त 2023, थाना समालखा पुलिस ने ढ़ाबे पर सो रहे ढ़ाबा मालिक से मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रविवार देर शाम जीटी रोड पर थाना के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र अजीत सिंह व अंकुर पुत्र कर्ण सिंह निवासी पट्टीकल्याणा के रूप में हुई।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उनकी बेल हो गई।

थाना समालखा में वीरेंद्र पुत्र प्रीतम निवासी पट्टीकल्याणा ने शिकायत देकर बताया था कि 30 जुलाई की रात वह अपने रॉयल पंजाबी ढ़ाबे पर सो रहा था। देर रात करीब 1 बजे गांव निवासी अंकुर पुत्र कर्ण सिंह व राहुल पप्पल होटल के गेट के उपर से कूदकर अंदर घुस गए व उनके दो तीन अन्य साथी बाहर खड़े थे। दोनों आरोपी चाकू व डंडे से लैस थे। आरोपियों ने अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से वह बेहोश हो गया। सुबह परिजनों ने उसके इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने ढ़ाबे पर आकर सामान चैक किया तो 12 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन नही मिला। आरोपी नगदी व मोबाइल फोन को भी उठाकर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments