JJP नेता ने जहर खाकर दी जान.
BOL PANIPAT : पानीपत के नारा गांव निवासी जेजेपी नेता सतबीर खर्ब ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या कर ली । मौत से पहले रिकॉर्ड की गयी एक वीडियो में वह कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में गांव की एक महिला उसकी 2 बेटियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के लगाए आरोप है। मृतक सतबीर गांव की महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों से मानसिक रूप से परेशान था, जिस कारण उऩ्होंने ये कदम उठाया। सतबीर खर्ब का मौत से पहले हॉस्पिटल में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मौत के जिम्मेदार लोगों के नाम लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments