गुर्जर सभा एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने कर्णसिहं पसीना
-बैठक में गुर्जर समाज सर्व संगठन व गुर्जर सभा एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर ने की घोषणा
-15 को पलवल के बडौली में विशाल जनसभा तो 16 को विभिन्न मांगों को लेकर जंतर मंतर पर धरना देगा गुर्जर समाज
BOL PANIPAT ,7 दिसंबर : ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलें भर से गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 15 दिसम्बर को पलवल जिलें के गांव बडौली बैसलात में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय जनसभा को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गुर्जर समाज सर्व संगठन व गुर्जर सभा एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर ने मुख्यरूप से शिरक्त की। जबकि बैठक की अध्यक्षता गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर ने गुर्जर समाज के लोगों से विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न दिनों में आयोजित धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा सख्यां में पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर ने इस दौरान उपस्थित गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों से विचार विमर्श कर गुर्जर सभा पानीपत के जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना को गुर्जर सभा एकता समन्वय समिति का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस पर गुर्जर सभा एकता समन्वय समिति नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कर्णसिहं पसीना ने समाज के लोगों का आभार जताया और कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौपी है वो उसे पूरी ईमानदारी से निभाएगें।
उन्होने बताया कि 15 दिसंबर को पलवल के बडौली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय जनसभा में गुर्जर समाज राष्ट्रीय गुर्जर समाज में एकता बढाने, गुर्जर समाज के सभी वर्ग जैसे पटेल, पाटिल, कुर्मी, हिंदू गुर्जर, सिख गुर्जर, मुस्लिम गुर्जर आदि सभी को एक सूत्र में बांधने के प्रस्ताव,गुर्जर समाज में शिक्षा को बढावा देने व शिक्षा के प्रचार प्रसार और गांवों में लाईब्ररी एवं कोचिंग सेंटर खोलने पर विचार विमर्श करेगा। इसके साथ ही समाजिक कुरूतियाँ जैसे दहेज मांगना, लडकी को शादी के बाद छोडना, शादी में शराब पिलाना, मांढा झाकना गोद भराई व छूछक में 200-200 आदमी ले जाना, शादी में जादा बाजे व आतिश बाजी ले जाना आदिं पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर फैसला लिया जायेगा।
जबकि 16 दिसम्बर को दिल्ली जंतर मंतर पर एकत्रित होकर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम गुर्जर रेजीमेन्ट का गठन करने, हिन्दू मैरिज ऐक्ट 1955 धारा 7, (1) (2) को हटा कर नया कानून बनाने,गुर्जर प्रतिहार वंश के इतिहास को मिटाने के प्रयास बंद किये किए जाने,राजस्थान गुर्जर समाज के एम.बी.सी आरक्षण को नौवी सूची में डाले जाने,भारत सरकार व राज्य सरकारों में गुर्जरों को राज्य मंत्री बनाने,सभी राज्य मंत्रीयों को केबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांगों को लेकर ज्ञापन सौपेगा। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन सुरेन्द्र जलमाना,राजकुमार छौक्कर,जयपाल छौक्कर,राजचंद्र हल्दाना,रविन्द्र रावल भलौर,अनुप नरायाणा,कृष्ण पट्टी कल्याणा,कृष्ण पोसवाल,प्रेम ऊझा,किशोर कोंहड,सुभाष तंवर सुताना आदि अनेक मौजूद थें।

Comments