Monday, April 13, 2026
Newspaper and Magzine


किसान आंदोलन ने अभूतपूर्व एकता और संघर्ष के दम पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है : दरियाव सिंह कश्यप

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 9, 2021 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 9 दिसंबर 2021: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कौंसिल ने तमाम किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, बुद्धिजीवी तबकों, नौजवानों, महिलाओं सहित अन्य संगठनों तथा इस संघर्ष में शामिल सभी लोगों को ऐतिहासिक जीत के लिए क्रांतिकारी बधाई दी है।

सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप एवं जिला सचिव पवन कुमार सैनी ने आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में कहा कि किसान आंदोलन ने अभूतपूर्व एकता और संघर्ष के दम पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 700 से ज्यादा किसानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाया है। इस आंदोलन में किसी भी रूप में अपना योगदान देने वाला व्यक्ति बधाई का पात्र है।

यह आंदोलन एक साल से ज्यादा समय से चलकर दुनिया का सबसे लंबा आंदोलन बन गया है। इस आंदोलन की सफलता ने देश व दुनिया भर के उन तमाम संघर्षों में नई ऊर्जा और उत्साह का प्रसार किया है जो तानाशाह शासन के खिलाफ मेहनतकशों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

कामरेड कश्यप ने कहा है कि हमें इस जीत से प्रेरणा लेते हुए देश को बेचने वाली कॉर्पोरेट परस्त नीतियों और देश को बांटने वाली साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करना होगा।

Comments