Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


कृष्ण मलिक को आम आदमी पार्टी ग्रामीण विधानसभा का संगठन मंत्री बनाया व संगठन बनाने की जिम्मेदारी सौपी  : सुखबीर मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी की पंजाब में प्रचंड जीत के बाद पिछले दो-तीन दिन में जिला कार्यालय में बहुत से लोगों का पार्टी में आने और जोड़ने का कार्यक्रम चलता रहा। इसी क्रम में आज जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने ग्रामीण विधानसभा के संगठन मजबूत करने के लिए संगठन मंत्री का पद की जिम्मेवारी कृष्ण मलिक को दी। कृष्ण मलिक पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और वह एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे। अब उनको आम आदमी पार्टी ग्रामीण विधानसभा का संगठन मंत्री बनाया गया है।

कृष्ण मालिक एक समाजसेवी है।  पानीपत ग्रामीण क्षेत्र की कॉलोनियों में व गावों  में वह समाज सेवा करते रहते हैं।  लोग उनसे काफी प्रभावित है। इस मौके पर सुखबीर मलिक ने कहा कृष्ण मलिक अरविंद केजरीवाल की नीतियों को हर व्यक्ति के पास पहुंचाने की कोशिश करेंगे व आम आदमी पार्टी को मजबूत करेंगे।  इस अवसर  पर नए संगठन मंत्री बने कृष्ण मलिक ने कहा कि वे  बहुत पहले से आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित थे और एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। 

अब उन्हें पार्टी ने ग्रामीण संगठन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।  वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे  और पार्टी को मजबूत करेंगे।   ग्रामीण क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाने पर जिला पदाधिकारियों ने कृष्ण मलिक को बधाई दी। इस मौके पर जिला सचिव देवन सलूजा, जिला उपाध्यक्ष राठी, इकबाल पानीपति, हरीश सलूजा, प्यारेलाल गुप्ता, मनमोहन सिंह, मुकेश शर्मा, महेंद्र भालसी, नीलम प्रणामी व अन्य सभी साथी मौजूद रहे।  

Comments