नव मतदाता प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करे : गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT : 25 जनवरी, राष्ट्र निर्माण में नव मतदाता अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करने के प्रधान मंत्री मोदी के आह्वान को आत्मसात करें। नव मतदाता अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर देश के विकास में अपना योगदान दे ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने स्थानीय IB कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नमो नव मतदाता सम्मेलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए उद्बोधन का सीधा प्रसारण सुनने के बाद नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कही।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की आज देश मोदी के नेतृत्व में तरक्की के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है इसकी गति को और अधिक तेज करने में नव मतदाता बढ़ चढ़ कर योगदान दे।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की नव मतदाता अपना मत का प्रयोग राष्ट्र हित में करे। नव मतदाता अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। गजेंद्र सलूजा ने कॉलेज में वोट बनाने वाले लगे बूथ पर जाकर आवश्यक जानकारी हासिल की ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश कुमार राणा ने नव मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा की प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए अनेकों काम किए है , स्टार्ट उप,स्पेस सेक्टर खोलना, मुद्रा योजना तथा नई शिक्षा नीति लागू करना इसलिए सभी नव मतदाता इन बातों से परिचित हो तथा आने वाले चुनावों में उन लोगों के हक मतदान करे जो केवल राष्ट्र को प्रथम मानते हो।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो विनय भारती, प्रो निधान सिंह तथा प्रो प्रीति मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments