Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


कर्जदार किसानों के लिए लैंड मोरगेज बैंक ने की एकमुश्त ऋण भुगतान योजना शुरू.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 20, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 20 मार्च। दि पानीपत प्राथमिक सहकारी एवं ग्रामीण बैंक समिति पानीपत ने कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त ऋण भुगतान योजना शुरू की है। जिला लैंड मोरगेज बैंक प्रबंधक सुखपाल नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों ने लैंड मोरगेज बैंक से किसी भी स्कीम के अंतर्गत ऋण लिया हुआ है और वो दिनांक 31 मार्च 2022 को अतिदेय हो चुका है। ऐसे किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने एकमुश्त निपटान योजना शुरू की है।
उन्होंने बताया कि कर्जदार मृतक किसानों के उत्तराधिकारियो के द्वारा एकमुश्त भुगतान पर 31 मार्च 2022 तक का पूर्ण सौ प्रतिशत ब्याज व जुर्माना माफ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य सभी जीवित कर्जदार किसानों का 50 प्रतिशत ब्याज व जुर्माना माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना सीमित समय तक लागू रहेगी।

Comments