रिफाइनरी के साथ लगते सात गांव में होगा बड़ी मात्रा में पौधारोपण : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर लहराएंगे हरे भरे पेड़
BOL PANIPAT , 25 जून। जिले को हरा भरा बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से प्लांटेशन का कार्य शुरू हो चुका है। हर विभाग की जिम्मेदारी है की वो अच्छी क्वालिटी के पौधे लगाए जो फलदार और छाया दार हो ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर अच्छी-अच्छी किस्म के पौधे लगाए जाएंगे इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट उपायुक्त ने 4 विभागों से से मांगी है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बुधवार जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में आईओसीएल डीएफओ, पीएचईडी व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि रिफाइनरी के साथ लगते सात गांव में उपरोक्त विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्लांटेशन को लेकर प्रोजेक्ट तैयार करें व उसके रख रखाव से संबंधित पूरी जानकारी प्रोजेक्ट में डाल कर आगामी 15 दिन में जमा करवाएं।
अधिकारियों ने उपायुक्त को पौधारोपण करने को लेकर अपने सुझाव भी दिए। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र चहल, एसडीओ विरेंदर दहिया, वन विभाग के रेंज ऑफिसर जयकिशन के अलावा रिफाइनरी के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments